भारत का 67वां गणतंत्र दिवस
आज पूरे देश में 67वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर राजपथ पर भारत की ताकत दिखेगी। भारत की सैन्य शक्ति और विभिन्न क्षेत्रों में उसकी उपलब्धियां, अत्याधुनिक रक्षा प्रणाली, सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक परंपराएं, आत्म-निर्भरता और स्वदेशीकरण पर सरकार का जोर, इन सभी की झलक 67वें गणतंत्र दिवस समारोह में परेड के दौरान आज राजपथ पर नजर आएंगी। इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद मुख्य अतिथि हैं। जानिए पल पल का अपडेट-